सहारनपुर , अक्टूबर 27 -- सहारनपुर नगर में हादसों में घायल होने वाले लोगों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए रोशनी आई बैंक एवं धर्मार्थ चिकित्सालय सोसायटी और रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट ने आज बाइक एंबूलेंस सेवा शुरू की है। इस पहल से भीड़भाड़ वाले इलाकों में जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बाइक एंबुलेंस का शुभारंभ आरटीओ मंडल के शंकर सिंह, एसएसपी अभिनंदन की मौजूदगी में किया गया। संस्था की ओर से तैयार बाइक एंबुलेंस में आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल उपकरण और प्राथमिक उपचार सामग्री रखी गई है। बाइक में नीला और लाल इमरजेंसी लाइट और हूटर भी लगाई गई है।

सोसायटी अध्यक्ष सूरज जैन, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, डा. एके सिंह, अनिल तनूजा और रमन पुंडीर, सचिव शिया, सुशील जैन, कमल जैन और अश्विनी राठौड़ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित