सहारनपुर , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह (सहारनपुर परिक्षेत्र) के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई के दौरान थाना देवबंद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान देवबंद क्षेत्र के मंगलौर रोड स्थित कब्रिस्तान गेट के पास से आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तकीम उर्फ शमी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 13.25 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित