सहारनपुर , सितंबर 26 -- उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर चिंता और बेचैनी है आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी में चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों की भरमार है लेकिन चुनावी प्रबंधन और बूथ कमेटियों का कुछ अता-पता नहीं है।
देवबंद विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख युवा सपा नेता चौधरी सद्दाम गुर्जर ने आज बताया कि उन्होंने इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि बूथ कमेटियों को सुदृढ़ और सक्रिय किया जाए। जिससे सपा का चुनाव प्रबंधन प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में सहारनपुर दौरे पर आए प्रदेश सपाध्यक्ष श्यामलाल पाल से मिलकर भी उन्होंने यह मांग की थी। चौधरी सद्दाम गुर्जर ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है जहां बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाता है और उनके साथ पार्टी के बड़े नेता बैठक करके चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी हफ्ते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद मंडलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्रों के प्रभारियों और चुनाव प्रबंधन से जुड़े संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत क ामंत्र दिया और उन्हें भरपूर तवज्जों दी। उनकी शिकायतों और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्त्ता चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी का नेतृत्व भी निचले स्तर के कार्यकत्र्ताओं को पूरी तवज्जों और सम्मान देने का काम करे। इसके अभाव में समाजवादी पार्टी चुनावों में करीबी मुकाबलों में भाजपा से पराजित हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित