सहारनपुर , जून 25 -- सहारनपुर जिले की थाना बडगाँव पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कच्ची शराब बनाने के उपकरण, 610 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 800 लीटर लहन तथा 05 किलोग्राम यूरिया बरामद किया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आज थाना बडगांव पुलिस टीम ने अपमिश्रित शराब बनाते हुए पांच शातिर अभियुक्तों अंकित , अमृत , शेरू उर्फ शेर सिंह , शेरू की पत्नी मीना और सनिता को ग्राम सावंतखेडी से उनके घर से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अपमिश्रित शराब की भट्टी (शराब कसीदगी के उपकरणों) एवं 610 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 800 लीटर लहन तथा 05 किलोग्राम यूरिया बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित