सहारनपुर , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मदरसे के एक नाबालिग छात्र से मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक अशोक शिशोदिया ने शनिवार को बताया कि दारूल उलूम जिकरिया मदरसे के शिक्षक जुनेद और शुएब को थाना गंगोह पुलिस ने निर्माणाधीन सहारनपुर-गंगोह मार्ग के पास से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि गांव खानपुर गुर्जर निवासी कारी साजिद हसन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर मामले की जांच कर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित