सहारनपुर , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में मदरसे के एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस ने गंगोह रोड पर निर्माणाधीन हाईवे के पास से जुनैद और शुऐब को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि थाना गंगोह प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर मदरसे में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित