सहारनपुर , अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीषण गर्मी के चलते आज रविवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया । अधिकतम तापमान से 15 साल पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गये। वर्ष 2022 को आज ही के दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जिला अस्पताल सर्विलांस अधिकारी डा शिंवाका गौड ने बताया कि पांच वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग 12 से दो बजे के बीच घर से बाहर बिल्कुल न निकले। घरों से निकलने पर पूरी बांह के कपडे पहन कर ही निकले ।घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकले व पानी साथ लेकर चले ।

डा गोड ने बताया कि धूप में निकलते समय घर से छाता लेकर चले । डिहाड्रेशन होने पर पानी पिये । लू लगने पर बेहोश हो जाए तो पानी बिल्कुल न दे क्योंकि पानी सांस की नली में जा सकता है । बेहोशी की हालत में रोगी को सीधे अस्पताल पहुंचाये ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित