सहारनपुर , अक्टूबर 23 -- सहारनपुर की गंगोह थाना पुलिस ने धार्मिक पहचान छिपाकर एक हिंदू लड़की से शादी करने के आरोपी जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ इलाके की कश्यप समाज की दो बच्चों की मां ने पुलिस में जुनेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया था कि उसने हिंदू गुर्जर बताकर उसके साथ शादी की थी। बाद में पता चला कि मुस्लिम है। उसने उसे घर में बंधक बनाकर रखा और धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बनने, नमाज पढ़ने का दबाव भी बनाया।

जुनेद ने जबरदस्ती उसे गाय-भैंस का मांस खाने को मजबूर किया। सूचना मिलने पर महिला की मां जब उसे लेने पहुंची तो युवक ने उसे भी बंधक बना लिया। तीन दिनों तक मां-बेटी को बंधक बनाकर भूखा रखा गया। इस मामले में जुनेद के अलावा उसकी मां, संजीदा और भाई इश्तकार भी आरोपी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित