सहारनपुर , फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गागलहेडी क्षेत्र के अमरपुर के जंगल में देर रात्रि एक जली कार मे एक मृतक का शरीर पुलिस ने आज सुबह बरामद किया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने बताया कि आज सुबह बुद्धवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक गाडी गागलहेडी थाना क्षेत्र में एक कार जली हुई अवस्था मे मिली है, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जली कार के अन्दर एक मृतक का जला हुआ शव मिला।
उन्होंने बताया कि गाडी के नम्बर के आधार पर उसके मालिक को ट्रेस कर लिया है आगे की कार्यवाही के लिए मृतक को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित