सहारनपुर , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के तीतरो क्षेत्र बीती रात्रि झिझाना रोड पर संदिग्ध व्यक्ति चैकिग के दौरान चोरी के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था मे 50 हजार नकद सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि बीती रात पुलिस चैकिग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झिझाना की और रोड के किनारे स्थित बागमे एक संदिग्ध व्यक्ति तंनचे के साथ किसी घटना को अन्जाम देने की फिराक मे है।

एस एस पी ने बताया कि इस सूचना पर थाना तीतरों पुलिस टीम जैसै ही झिंझाना रोड पर आम के बाग के पास पहुँची तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायिरंग कर आम के बाग में भागने लगा।पुलिस टीम द्वारा इस फातिर नामक बदमाश का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमाश ने आम के पेड़ की आड़ लेकर पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार घायल अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचे .315 बोर, 01 जिंदा / 02 खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी गये 50,000/- रुपये नगद बरामद हुए हैं ।

अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के थानों में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित