सहारनपुर , अक्टूबर 20 -- सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद मादक पदाथ की कीमत दो करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गयी है।

पुलिस अधीक्षक नगर ब्योम बिंदल ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से स्मैक खरीदते थे और छोटी-छोटी पुडिया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं आसमां उर्फ बोबी और रेशमा उर्फ अर्सी शामिल हैं। दो अन्य तस्करों में अब्दुल और निजाकत शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित