सहारनपुर , मई 05 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी गौकश तस्कर को घायलवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मंगलवार को बताया कि बीती देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान देवला सरकडी खुमार मोड़ पर पुलिस व बदमाश शहजान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित