सहारनपुर/देवबंद , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश सहारनपुर में के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद के प्रबंध समिति चुनाव में दीपक राज सिंघल ग्रुप ने एक तरफा जीत हासिल की है। चुनाव अधिकारी रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण गोयल ने बताया कि आज प्रबंध समिति के 11 पदों पर चुनाव हुआ जिसमें दो पैनल बने हुए थे एक पैनल सभी पदों पर विजयी रहा। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट, प्रबंधक पद पर राजन छाबड़ा, उपप्रबंधक पद पर देवी दयाल गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर मंजू गिरधर, सदस्य कार्यकारिणी में डॉक्टर पन्नालाल शर्मा, दीपक राज सिंघल, अम्बरीश कुमार गोयल, अनेश कुमार शर्मा, श्यामवीर त्यागी चुने गए। अध्यक्ष पद पर डा पन्नालाल शर्मा का आवेदन पत्र निरस्त हो जाने के कारण अरविंद सिंघल निर्विरोध पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं। पूर्व प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने बताया कि इस चुनाव में हमारा पैनल सभी पदों पर विजयी रहा है। डा पन्नालाल शर्मा का अध्यक्ष पद का आवेदन भी एक षड्यंत्र के तहत निरस्त किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेठ कुलदीप कुमार छाबड़ा और वह स्वयं नई टीम का पीछे रहकर सहयोग करेंगे और कॉलेज को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा प्रधानाचार्य राजकुमार, उप प्रधानाचार्य संजय धीमान, शुभम राज सिंघल, शिवम सिंघल, प्रीति गुप्ता, विनोद बाला शर्मा, वीना रानी, अजय ऋषि एडवोकेट सहित सभी पराजित उम्मीदवार देवी दयाल शर्मा एडवोकेट, प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, नरेश दत्त त्यागी एडवोकेट, संजीव कुमार बंसल, धर्मवीर सिंह त्यागी, सुधीर कुमार त्यागी, राजकुमार सिंह सहित जगदीश प्रसाद बंसल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित