सहारनपुर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना फतेहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए फैक्टरी के संचालक रोहित उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति गांव बुड्ढ़ाखेड़ा पुंडीर नदी के डूब इलाके में एक कमरे में हथियार बनाने की फैक्टरी चलाता था।

पुलिस अधीक्षक , देहात मयंक पाठक ने सोमवार को बताया कि पुलिस निरीक्षक थाना फतेहपुर वीरेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और वहां से नौ अवैध हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ इस फैक्टरी में अवैध हथियार बनाने का काम करता है और उन्हें अच्छे दामों पर लोगों को बेचता है। थाना फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट 3/5/25 की धाराओं में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित