सहारनपुर , अक्टूबर 18 -- सहारनपुर के थाना नागल पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वादी सुरेन्द्र पुत्र सुभे सिंह निवासी ग्राम लाखनौर थाना नागल जिला सहारनपुर पर तहरीर देकर बताया गया कि उसके भतीजे/अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र बिजेन्द्र नि0 ग्राम लाखनौर थाना नागल सहारनपुर के द्वारा किसी बात को लेकर अपनी बहन उम्र करीब 27 वर्ष का गला घोटकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना नागल पर मु0अ0सं0 316/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।

क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नागल राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना नागल पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र बिजेन्द्र नि0 ग्राम लाखनौर थाना नागल सहारनपुर को कस्बा नागल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त आशीष ने पुलिस पूछताछ करने पर बताया कि बहन के प्रेम-प्रसंग से समाज मे बदनामी होने के कारण आवेश में आकर उसने 16 अक्टूबर को अपनी बहन कोमल की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित