सहारनपुर , अक्टूबर 25 -- सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेडी पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से दो अवैध तमंचे व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।

क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गागलहेड़ी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेडी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों फैसल पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम रंगैल थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर, साहिल उर्फ मोनू पुत्र इन्तजार निवासी नई बस्ती बडहेडी कस्बा व थाना नागल जनपद सहारनपुर को सर्विस रोड से स्वीमिंग पूल की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0स0 312/2026 धारा 3/25/9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यावाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित