सहारनपुर , अक्टूबर 25 -- सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरी की मोटर साईकिल एवं एक नाजायज चाकू बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान एक चोर अभियुक्त असहाब उर्फ अरमान पुत्र शराफत निवासी 62 फुटा रोड न्यू ऐरा स्कूल अजीम कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को चकआदमपुर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू व बिना नम्बर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0- 505/26 धारा 317(2) बीएनएस व धारा- 4/25 आयुध अधिनियम के पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित