सहारनपुर/देवबंद , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना देवबंद पुलिस ने जांच के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो अदद देशी तमंचे .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना देवबन्द सन्दीप बालियान के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान एक शातिर अभियुक्त गुलबहार पुत्र नौसाद निवासी कस्बा देवबन्द जनपद सहारनपुर को थाना क्षेत्र देवबन्द से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद देशी तमंचे .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित