नयी दिल्ली , सितंबर 20 -- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा के करेंसी चेस्ट से नकली मुद्रा चलन में लाने की साजिश के मामले में दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एनआईए की रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार (दोनों सहारनपुर निवासी) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी हैं।

यह मामला 29 अगस्त 2026 का है, जब सहारनपुर के थाना सदर बाजार पुलिस को बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के अंकित मूल्य के जाली मुद्रा (करेंसी) बरामद होने की गुप्त सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद बैंक प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित