सहारनपुर , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश मेंसहारनपुर नगर निगम ने गुरुवार को 50 से अधिक स्थानों से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगरायुक्त शिपुगिरि के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। आज भारत माता चौक से पुरानी चुंगी तथा पुल जोगियान से पुल खुमरान तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और कुछ दुकानदारों से साढे़ पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा नगरायुक्त के निर्देश और जोन एक प्रभारी व सहायक नगरायुक्त जे पी यादव के मार्गदर्शन में भारत माता चौक से पुरानी चुंगी तथा पुल जोगियान से पुल खुमरान तक चलाये गए अभियान के दौरान 50 से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान ऐसे अनेक दुकानदारों का भी चालान किया गया जिन्होंने सड़क पर रेत-बजरी फैला रखी थी। कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर लकड़ी की चौखट, व फर्नीचर के अलावा ढाबे के बाहर तंदूर रख कर अतिक्रमण करने वाले लोगाें का चालान किया गया।

दुकानदारो से साढे़ पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में प्रवर्तन दल के रणदीप सिंह, विक्रम सिंह, शिवकुमार, अमित कुमार, नितिन सिंह, विकास कुमार व मेहरबान अली आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित