मुरादाबाद , अक्टूबर 29 -- रेल मंडल में यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने और उनकी सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने सहारनपुर और वाराणसी के बीच एक-एक फेरे के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 04552/04551 सहारनपुर-वाराणसी-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04552 सहारनपुर से 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 07:00 बजे वाराणसी पहुँचेगी। यात्रा के दौरान यह गाड़ी मुरादाबाद में 17:50 बजे पहुँचकर 18:00 बजे छूटेगी, बरेली में 19:10/19:12 बजे, शाहजहांपुर में 20:18/20:20 बजे, हरदोई में 21:18/21:20 बजे, आलम नगर में 23:35/23:45 बजे, रायबरेली में 01:43/01:45 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में 03:25/03:30 बजे तथा जंघई में 04:20/04:22 बजे ठहराव लेते हुए आगे बढ़ेगी।

इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04551 वाराणसी से 02 नवंबर 2026 को दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन जंघई (16:23/16:25 बजे), माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ (17:30/17:35 बजे), रायबरेली (19:08/19:10 बजे), आलम नगर (21:35/21:45 बजे), हरदोई (23:03/23:05 बजे), शाहजहांपुर (00:08/00:10 बजे), बरेली (01:18/01:20 बजे) और मुरादाबाद (03:00/03:10 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 07:00 बजे सहारनपुर पहुँचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से इस रूट के यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित