बारां , जुलाई 13 -- राजस्थान में आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास एवं आवास सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बारां जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया परिवारों के आबादी विस्तार एवं आवास निर्माण के लिये ग्राम पंचायत हिंगोनिया, तहसील मांगरोल को भूमि का निशुल्क आवंटन स्वीकृत किया है। पंचायत समिति मांगरोल एवं ग्राम पंचायत हिंगोनिया के विकास अधिकारी द्वारा सहरिया परिवारों के बढ़ती आबादी को देखते हुए आवास के लिये भूमि आवंटन की मांग प्रस्तुत की गयी थी। उक्त मांग पर उपखण्ड अधिकारी मांगरोल एवं तहसीलदार द्वारा स्थल निरीक्षण एवं अनुशंसा के पश्चात यह मामला जिला कलेक्टर को भिजवाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित