सहरसा , मई 10 -- बिहार में सहरसा जिले की पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' और 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत जनवरी से लेकर मई महीने में अब तक करीब 03 करोड़ के के नशीले पदार्थ जब्त करने के साथ कई नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार और मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता पाई है।
इस दौरान जिले की पुलिस ने विशेष अभियानों के तहत 448 नशा तस्करों को गिरफ्तार करीब तीन करोड़ मूल्य की नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री पकड़ी है।
कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष और सहरसा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन' में 152 लापता लोगों को तलाशने के साथ 425 मोबाइल फोन भी बरामद की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित