शिवहर , नवंबर 03 -- बिहार में शिवहर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर धोबाही पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में 78 मामलों का निष्पादन किया गया।

इस शिविर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

डीएम तथा एसपी ने शिविर के दौरान कई लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के डमी चेक भी लाभार्थियों को सौंपे गए।

डीएम प्रतिभा रानी ने इस अवसर पर कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का सुगम एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से शिविर के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित