पटना , मई 23 -- मजन की सुविधा और राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर में राज्यभर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को इस शिविर के दौरान कुल 30 हजार 390 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 13 हजार 379 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्यालय कक्ष में सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह, अपर सचिव आजीव वत्सराज समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी समेत अन्य राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए एक ही मंच पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित