समस्तीपुर, मई 19 -- बिहार के परिवहन मंत्री सह समस्तीपुर के जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने मंगलवार को कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमलोगों की लंबित समस्याओं का आँन-द-स्पाँट समाधान करना है। बिहार सरकार की नई पहल के तहत आज से राज्य में आपकी समस्या का समाधान आपके द्वार शुरू किया गया है,जिसके अंतर्गत समस्तीपुर जिले के 46 पंचायतों मे आज जन समस्याओं के निदान के लिए सहयोग शिविर लगाया गया।
परिवहन मंत्री श्री राउत ने जिले के बाजितपुर पंचायत में इस शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य आमलोगों की लंबित समस्याओं का आँन-द-स्पाँट समाधान करना है।
श्री राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर समस्तीपुर समेत राज्य के प्रत्येक जिलों में आज सहयोग शिविर लगाया गया है, जो सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि जिले के 46 पंचायतों में लगे शिविर मे राजस्व, सामाजिक सुरक्षा एवं भूमि सुधार समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।
इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की विधायक अश्वमेध देवी, पूर्व मंत्री एवं जदयू विधायक महेश्वर हजारी, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह और समस्तीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रभात कुमार समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित