कोल्हापुर , मई 06 -- महाराष्ट्र के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रकाश अबिटकर और जिले के विधायकों ने सहयाद्रि टाइगर रिजर्व से एक नए कॉरिडोर के प्रस्ताव को पारित करने का बुधवार को कड़ा विरोध किया । उनका मानना है कि इस निर्णय से स्थानीय लोगों का विकास बाधित होगा।
यहाँ जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में श्री अबिटकर ने कहा, "सहयाद्रि टाइगर रिजर्व से प्रस्तावित नए कॉरिडोर की योजना में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना निर्णय लेना अनुचित है। यह नया सीमांकन स्थानीय लोगों के विकास में बाधा उत्पन्न करेगा।"मंत्री ने सूचित किया कि इस संबंध में दो साल पहले केंद्र सरकार को अनुमोदन के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया था। श्री आबिटकर कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने वन विभाग और भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय को वन्यजीव विभाग के प्रस्तावित कॉरिडोर के बारे में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के विचारों से तुरंत अवगत कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित