शिवपुरी , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सहकारी बैंकों की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बड़े बकायादारों को चिह्नित कर उनसे राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर ने आज कलेक्टर कार्यालय में सहकारी बैंकों के अधिकारियों और तहसीलदारों की बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने तथा उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित