चंडीगढ़ , अप्रैल 09 -- हरियाणा सरकार ने सहकारिता विभाग में अधिकारियों की अनुपस्थिति के दौरान कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए लिंक अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न पदों के लिए वैकल्पिक जिम्मेदारियां तयकी गयी हैं।
आधिकारिक आदेशानुसार पंजीयक, सहकारी समितियां की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-1 तथा हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 होंगे। इसी प्रकार हैफेड, शुगरफेड और एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशकों के लिए भी अलग-अलग लिंक अधिकारी निर्धारित किये गये हैं, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आये।
सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनावी कार्य पर जाने से पहले संबंधित अधिकारी अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित