पटना , मार्च 16 -- बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि सरकार पैक्सों को गोदाम, कॉमन सर्विस सेंटर, प्रशिक्षण जैसी कई सुविधाएं दे रही है, इसलिए पैक्सों का दायित्व बनता है कि वे समाज के अन्य लोगों तक इसका लाभ पहुंचाए।

राज्य के चयनित पैक्सों और एफपीओं को सशक्त करने के लिए आज डीएनएस क्षेत्रीय सहकारिता प्रबंधन संस्थान में एंटरप्राइज डेवलपमेंट विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार पैक्सों को गोदाम, कॉमन सर्विस सेंटर, प्रशिक्षण जैसी कई सुविधाएं दे रही है, इसलिए पैक्सों का दायित्व बनता है कि वे समाज के अन्य लोगों तक इसका लाभ पहुंचाए।

मंत्री ने कहा कि पैक्सों का जितना अधिक विस्तार होगा उतना ही अधिक लाभ पैक्सों और समाज को मिलेगा। पैक्सों में शहद उत्पादन, बकरी पालन, वेजफेड आदि से संबंधित या कोई नया काम शुरू कर समाज को सुदृढ़ कर सकते हैं। अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझें और उसके समाधान का रास्ता ढूंढ़ें। सहकारिता में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं, बस सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित