मुरैना , जून 21 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में एक युवक के ससुराल पक्ष से हुए विवाद के चलते तालाब में कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुस्सन का पूरा निवासी देवेंद्र जाटव कल अपनी ससुराल पंचम पूरा में साले की शादी में शामिल होने आया हुआ था। शादी समारोह के कार्यक्रम के दौरान उसका विवाद ससुर ओर साले से हो गया। इसी विवाद के चलते दामाद देवेंद्र जाटव ने ससुर ओर साले की बातों से क्षुब्ध होकर गांव के ही तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर आज सुबह देवेंद्र जाटव का शव तालाब से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे कि जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित