सुपौल , मई 15 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी सीमा चौकी पिपराही ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए 80किलोग्राम गांजा जब्त करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर एक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर राहत बचाव टीम के साथ कार्रवाई शुरू की गई बताये गये स्थल पर सुरक्षा दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घेरे में लेकर पूछताछ करने के बताये स्थान पर तलाशी ली तो रेत में दबे चार प्लास्टिक के बंडल मिले, जिसमें 80 किलोंग्राम गांजा छुपाया हुआ था।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मुखिया ग्राम पिपराही जिला सुपौल का निवासी बताया।
एसएसबी ने बरामद गांजे एवं पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाना रतनपुरा जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया है।
कमांडेंट श्री सिंह ने बतया कि इस अभियान में सहायक कमांडेंट मयूर रंगारी एवं अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित