प्रतापगढ़ , नवम्बर 02 -- राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर थाना क्षेत्र में जिला विशेष दल (डीएसटी) और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन क्विंटल 331 किलो डोडा चूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने रविवार को बताया कि डीएसटी से मिली सूचना पर पुलिस थानाधिकारी मांगीलाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने छोटी सादड़ी से साटोला जाने वाले मुख्य मार्ग सरहद देवली पर नाकाबंदी करके एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका और तलाशी ली तो ट्रॉली में भूसे के अंदर छुपाकर रखे गये 17 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी भैयालाल आंजना (27) और गोपाल शर्मा (42) को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित