भरतपुर , सितम्बर 21 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर नगर परिषद के सभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेवा चौधरी निर्वाचित हुई।

यहां 58 पार्षदों ने मतदान किया जबकि दो पार्षद मतदान करने नहीं आए। मतदान में मेवा चौधरी के पक्ष में 43 एवं कांग्रेस को मात्र 15 मत मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार पद की शपथ लेने से पहले मेवा चौधरी को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्होंने नगर परिषद पहुंच शपथ ग्रहण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित