भरतपुर , सितम्बर 16 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में नगर परिषद के सभापति पद के नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की ओर से एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर छह के पार्षद शैलेंद्र चौधरी और भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 56 की पार्षद मेवा चौधरी ने सभापति पद के लिए फार्म दाखिल किया।
सूत्रों ने बताया कि सभापति के चुनाव से पहले बोर्ड बनाने के लिए भाजपा के पास 60 वार्डों में से 33 पार्षद मौजूद हैं जबकि कांग्रेस के खेमे में 18 है। यहां नौ निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित