भरतपुर , मई 15 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा- सवाई माधोपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप एवं शराब के ठेके के पास शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप सिंह (30) के रूप में हुई है। शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
दिलीप के पिता महेंद्र सिंह ने उसके बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त करते पुलिस को बताया कि दिलीप सिंह गुरुवार शाम से ही घर से लापता था। दिलीप के शव के मुंह एवं अन्य स्थानों से खून निकल रहा था।
ग्रामीणों की सहायता से शव को चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। दिलीप जयपुर में काम करता था और कुछ दिन पहले ही चौथ का बरवाड़ा आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित