भरतपुर , सितम्बर 14 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों के सोमवार को घोषित चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 33 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार यहां काँग्रेस 18 और निर्दलीयों ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद अब यहां भाजपा का बोर्ड गठन होना तय है।

मतगणना के दौरान वार्ड नंबर दो में मतों की पुनर्गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुनील महावर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार महावर को 12 वोटों से हराकर विजयी घोषित हुए। जबकि वार्ड नंबर 14 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही पूर्व सभापति सुनील तिलकर की पत्नी भोमेश देवी चुनाव हार गईं। मतदान के बाद से ही सवाई माधोपुर में भाजपा और कांग्रेस ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित