जयपुर , सितंबर 12 -- अतिरिक्त रेल यात्री यातायात के मद्देनजर सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा -सवाईमाधोपुर अनारक्षित विशेष रेल सेवा (तीन ट्रिप) का संचालन किया गया हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर -दुर्गापुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन 12 से 14 सितंबर तक (03 ट्रिप) सवाईमाधोपुर से 20.50 बजे रवाना होकर रात 00.25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493, दुर्गापुरा - सवाईमाधोपुर अनारक्षित स्पेशल 13 से 15 सितंबर तक (03 ट्रिप) दुर्गापुरा से 02.30 बजे रवाना होकर 05.20 सवाईमाधोपुर पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई और सांगानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित