लाहौर , जनवरी 31 -- कप्तान आगा सलमान (76) और उस्मान खान (53) के शानदार अर्धशतकों से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में शनिवार को पांच विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के लिए सलमान ने 40 गेंदों पर 76 रन में आठ चौके और चार छक्के लगाए। उस्मान ने 36 गेंदों पर 53 रन में चार चौके और दो छक्के मारे। शादाब खान ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पांच गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित