सुपौल, फरवरी 24 -- बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निगरानी विभाग की एक टीम ने मंगलवार को सर्वें विभाग के एक अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मरौना अंचल में जमीन के सर्वे का काम चल रहा है ।इस दौरान खोरमा गांव के सेवा निवृत्त दफादार जय नारायण यादव से सर्वे अमीन विक्रम कुमार ने एक भूखंड की मापी संबंधित समस्या के निदान के लिए 50 हजार रुपए की मांग रखी थी। इस संबंध में जय नारायण यादव ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी।
इस सम्बन्ध रिश्वत की पहली किस्त 20 हजार रुपए लेने के क्रम में अमीन विक्रम कुमार रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया ।
सूत्रों ने कहा कि निगरानी की टीम आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार विक्रम कुमार को पटना ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित