नई दिल्ली , मार्च 24 -- ईरान में जारी युद्ध से देश के कारण उत्पन्न ईंधन और मानवीय संकट के बीच केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार ने बुधवार शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक आयोजित की है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक पर भी चर्चा संभव है और सरकार इस मुद्दे पर सभी दलों का सहयोग चाहती है।

सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वे पूर्व निर्धारित केरल दौरे के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा जरूरी है, लेकिन सरकार पहले ही गंभीर गलती कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित