फिरोजाबाद , अक्टूबर 19 -- फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र में सोमवार को अपनी दादी के साथ मंदिर गए सर्राफा व्यवसायी के बेटे को दो-कार सवार लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया।

थाना जसराना के सर्राफा व्यवसायी सुनील कुमार वर्मा का पुत्र कृष्ण अपनी दादी के साथ सोमवार को स्कूटी से दुर्गा मंदिर पूजा के लिए गया था। वापस लौटते समय उसकी स्कूटी की आगे कुछ लोगों ने कार लगा दी। मजबूरन कृष्णा को अपनी स्कूटी रोकने पड़ी , इसी दौरान एक कार उसके पीछे जाकर खड़ी हो गई। दोनों कारों में सात आठ लोग बैठे थे। कार सवार लोग जबरदस्ती कृष्ण को खींचकर अपनी कार में बैठाने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान कृष्ण और उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।

लोगों के एकत्रित होते ही कार सवार लोग मौके से भाग गए। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। व्यापारी नेताओं ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को संबंधित मामले में तेज कार्रवाई कर बदमाशों को पकड़े जाने की मांग की गई अन्यथा व्यापारियों द्वारा आंदोलन चलाने की ही चेतावनी दी गई है। पुलिस द्वारा संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित