बेलग्रेड , फरवरी 22 -- सर्बिया में वकीलों और जजों ने मौजूदा और नए कानूनों में बदलाव के खिलाफ बेलग्रेड में एक विरोध-प्रदर्शन किया है।प्रदर्शनकारियों का मानना है कि यह आजादी पर प्रतिबंध लगाता है।
वकीलों और जजों का यह शांतिपूर्ण 'मार्च फॉर जस्टिस' शनिवार को सर्बियाई कर्मचारी भवन से शुरू हुआ। यह मुख्य सड़कों से होते हुए संगठित अपराध अभियोजन कार्यालय (जेटीओके) के मुख्यालय तक गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी वकीलों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के दोषियों को गिरफ्तार करें, चाहे उनका आधिकारिक पद कुछ भी क्यों न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित