बेलग्रेड , सितंबर 28 -- सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच ने 25 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह प्रधानमंत्री पद के लिए सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी (एसएनएस) के उम्मीदवार हैं।

श्री वुचिच का यह दूसरा और अंतिम राष्ट्रपति कार्यकाल था। संसद अध्यक्ष एना ब्रनाबिच नए राष्ट्रपति के चुनाव तक कार्यवाहक राष्ट्रपति रहेंगी। राष्ट्रपति चुनाव 90 दिनों के भीतर होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित