, July 23 -- वाशिंगटन, 23 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) सर्बिया की थल सेना के स्टाफ़ अधिकारी और एक टोही यूनिट, अमेरिका में ओहियो नेशनल गार्ड की ओर आयोजित सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

सर्बिया के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा, "इन अभ्यासों में ओहियो नेशनल गार्ड की यूनिट्स, हंगरी की सेना की एक कंपनी, और पहली आर्मी ब्रिगेड की एक टोही यूनिट तथा स्टाफ़ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।"मंत्रालय ने बुधवार को कहा, "दो हफ़्ते की इस सैन्य अभ्यास के दौरान, कमान कर्मियों और स्टाफ़ के कौशल को परखने और विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें योजना , लड़ाई के दौरान फ़ैसले लेने और अभियान के समय सेना का नियंत्रण करने जैसे काम शामिल होंगे।"बयान में कहा गया है कि ये अभ्यास मिशिगन के कैंप ग्रे्लिंग प्रशिक्षण मैदान में हो रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि सर्बियाई सेना, 'सर्बिया-ओहियो स्टेट पार्टनरशिप प्रोग्राम' के तहत पिछले दो दशकों से ओहियो नेशनल गार्ड के साथ सफलतापूर्वक सहयोग कर रही है। एक से 13 जून के बीच, सर्बियाई सेना ने देश के दक्षिणी हिस्से में अमेरिका और अन्य देशों के साथ 11वां 'प्लैटिनम वुल्फ' सैन्य अभ्यास किया था।

इसका आयोजन अमेरिकी यूरोपीय कमांड के साथ मिलकर किया गया था। इससे पहले, मई में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और सर्बियाई सेना ने अपना पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित