मैहर , जुलाई 3 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले में उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेश चौधरी और उसकी सगी बहन कल्ली चौधरी को घर में सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया।

वही दोनों को उपचार के लिए उचेहरा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कल्ली चौधरी को मृत घोषित कर दिया। राजेश चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल, सतना रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित