सुपौल , जुलाई 29 -- बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिमरिया गांव निवासी 75 वर्षीय सावित्री देवी शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान उन्हें विषैले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल में उपचार के दौरान सावित्री देवी की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित