सतना , सितंबर 19 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के देवरा गांव मे ढाई वर्षीय मासूम आयुष साकेत की सर्पदंश से मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को मां के साथ सो रहे आयुष को जहरीले सर्प ने डस लिया था परिजन झाड फूंक मे लगे रहे।
आयुष की तबियत ज्यादा खराब होने पर उसको जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित