बांका , सितंबर 19 -- िहार के बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा पंचायत के इस्लामपुर गांव में सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरफराज अंसारी (25) और उनका ढाई वर्षीय पुत्र सूफियान शुक्रवार की रात घर में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान विषैले सांप ने दोनों को डस लिया।
सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल, बांका में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित