भरतपुर , अगस्त 18 -- राजस्थान में धौलपुर में सरमथुरा उपखंड के सुरारी खुर्द गांव में मंगलवार को सर्पदंश से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्पदंश के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरारी खुर्द निवासी अर्चना मीणा खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया। मृतका अर्चना मीणा बीझौली गांव स्थित राजकीय विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित